बलिया में यह कैसी मुस्तैदी

बलिया में यह कैसी मुस्तैदी


मनियर, बलिया। आदर्श नगर पंचायत मनियर के वार्ड नंबर 1 में कोरोना का करीब 10 पॉजिटिव केस मिलने के बावजूद प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नहीं है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के यहां विटामिन एवं पैरासिटामोल की गोली तो दी गई है, लेकिन उनके घरों को सेनीटाइज नहीं कराया जा रहा है। कोरोना मरीजों को भाग्य भरोसे छोड़ दिया गया है।

कोरोना मरीजों के परिजन अपने स्तर से सैनिटाइजर मंगाकर जिस रुम में कोरोना मरीज है, उसे सैनिटाइज करा रहे हैं। रूम को सेनीटाइज कराने में काफी धन की आवश्यकता होती है। एक पूर्व विधायक के अनुसार अगर एक रूम का एक बार सेनीटाइज कराना हो तो कम से कम एक हजार रुपये का सैनिटाइजर लगेगा। इस परिस्थिति में जहां करीब एक दर्जन मरीज हो, वहां नगर पंचायत द्वारा एक बार सामान्य तरीके से नगर पंचायत को सैनिटाइज कराया गया है। ऐसे में कोरोना से जंग कैसे जीता जायेगा? 

मरीजों के परिजनों का कहना है कि हमारे मरीज को सिर्फ विटामिन एवं पैरासिटामोल की गोली उपलब्ध कराई गई है। जिस मुहल्ले में कोरोना मरीज हैं, वहां विशेष रूप से पूरे मुहल्ले को सैनिटाइज कराने की आवश्यकता है। वहीं मनियर थाने पर एक उपनिरीक्षक, दो कांस्टेबल एक पीआरडी का जवान व एक चौकीदार कोरोना पॉजिटिव मिला तो नगर पंचायत की वाहन से पूरे थाना परिसर को सैनिटाइज किया गया। सरकारी विभाग एवं आम पब्लिक के बीच इस प्रकार का भेद क्यों है ? इस संदर्भ में नगर पंचायत के ईओ राम बदन यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। 


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी  (सीडीओ) ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास खण्ड-बेरुआरबारी ब्लाक का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में...
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार