संविदा प्रकरण पर बलिया के भाजपा विधायक का बड़ा बयान, कह दी ये बात

संविदा प्रकरण पर बलिया के भाजपा विधायक का बड़ा बयान, कह दी ये बात


बलिया। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। कहा है कि अगर सदन द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए संविदा प्रकरण सदन लाया गया तो मैं उसका विरोध करूंगा। 
बैरिया विधानसभा क्षेत्र के इब्राहिमाबाद में पालिटेक्निक विद्यालय के भूमि पूजन समारोह पर हजारों की संख्या में इकट्ठा जनता के बीच एक छात्र नेता संतोष सिंह ने विधायक सुरेन्द्र सिंह से मांग की कि यह जो शिक्षकों की नियुक्ति के लिए संविदा प्रकरण सदन आने वाला है, वह हम सभी बीएड, बीटीसी और टेट जैसी कठिन परीक्षाओं को पास करने वाले प्रतियोगियों के लिए निराशाजनक होगा।संविदा पर पांच साल, फिर नियुक्ति का कानून हमारे जैसे युवाओं के लिए न्यायसंगत  नहीं है।
आप चुकी मुख्य मंत्री जी के करीबियों में एक है, इसलिए बेरोजगार युवाओं को पीड़ा देने वाले इस प्रस्ताव को रोकवाएं।
बेरोजगार युवाओं की बात सुनकर भाजपा विधायक ने कहा कि अगर सदन में ऐसा प्रस्ताव आता है तो मैं समाज का हितैशी होने के नाते अपना पक्ष रखूंगा कि संविदा किसी भी रूप में प्रासंगिक नहीं है। कोई शिक्षक बीटीसी करें, बीएड, डीएड करें, टीईटी करें, सुपर टेट करें, उसके बाद भी पांच साल के बाद परीक्षा दे, यह किसी भी तरह प्रासंगिक नहीं है।विधायक ने कहा कि कोई भी सिद्धांत अपने पर लागू होना चाहिए। यदि ऐसा है तो विधायक और सांसद का भी टेस्ट होना चाहिए कि वो इसकी योग्यता रखता है या नहीं?

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...