धूमधाम से मनाई जाएगी आजादी के महानायक मंगल पांडेय की जयंती, बलिया डीएम ने दी अन्य कई जानकारी

धूमधाम से मनाई जाएगी आजादी के महानायक मंगल पांडेय की जयंती, बलिया डीएम ने दी अन्य कई जानकारी


बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि 19 जुलाई को शहीद मंगल पांडेय की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को प्रेस वार्ता कर उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा की पूरी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगल पांडेय जी की जयंती पर 19 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से उनके पैतृक गांव नगवा में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। उसके बाद 9:30 से 10:30 बजे तक मंगल पांडे चौराहा से टाउन हॉल तक रैली निकलेगी टाउन हॉल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा कदम चौराहा, भृगु आश्रम तिराहा, शहीद स्मारक स्थल एवं टाउन हॉल में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन होगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत प्रस्तुत करेंगे गोपाल राय

मंगल पांडे की जयंती पर आज (मंगलवार को) बहुउद्देश्यीय सभागार में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें लोकगीत गायक गोपाल राय व गायक रामकृपाल मंगल पांडे की वीरता पर आधारित गीत प्रस्तुत करेंगें। फौजदार सिंह देश भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा शहीद मंगल पांडे पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों के लिए उन्होंने अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी है।

बसंतपुर में कूड़ा निस्तारण केंद्र शुरू कराने का दिया भरोसा

बसंतपुर में लंबे समय से निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र से जुड़े सवाल के जवाब में जिलाधिकारी ने कहा कि इस संज्ञान में लेते हुए कूड़ा निस्तारण केंद्र को चालू कराने की पहल होगी। स्वच्छता के लिहाज से यह महत्वपूर्ण कार्य है। इस केंद्र के निर्माण में जो भी बाधा होगी, उसे दूर कराकर चालू कराने की हरसम्भव कोशिश होगी।

प्लास्टिक पर रोकथाम जागरूकता अभियान में भागीदारी की अपील

प्लास्टिक पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने की अपील की। बताया कि इसके लिए एक मुहिम चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के बच्चे अपने घर से एक प्लास्टिक जरूर लेकर स्कूल आएंगे। उस प्लास्टिक को इकट्ठा कर निस्तारण के लिए औद्योगिक आस्थान भेज दिया जाएगा। इस प्रकार जरूर सिंगल यूज़ प्लास्टिक कम होगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी
बलिया : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में...
TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक
तहसील का कड़वा सच देख बलिया डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस
अब इसी के साथ रहना... थाने में पत्नी को प्रेमी के हवाले कर लौट गया पति
बलिया में दो शव मिलने से मचा हड़कम्प : फंदे पर युवक का शव, बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश
19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस