डिजिटल के साथ फिजिकल पर विश्वास करते हैं भारतीय युवा : भाजपा विधायक

डिजिटल के साथ फिजिकल पर विश्वास करते हैं भारतीय युवा : भाजपा विधायक


बैरिया, बलिया। हमारे क्षेत्र ही नहीं, पूरे देश के युवा डिजिटल के साथ ही फिजिकल पर भी विश्वास करते हैं। इसी फिजिकल के बल पर कोरोना को भी फुटबॉल बना कर भगा देने का काम युवा अपने फिजिकल के बल पर ही किये। उक्त बातें बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने बुधवार की रात अंतरप्रांतीय विशाल कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच के विजेता को ट्राफी वितरण के अवसर पर कही।
महाराणा प्रताप स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आदर्श जूनियर हाई स्कूल दलनछपरा के मैदान पर आयोजित अंतरप्रांतीय रात्रिकालीन विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका फाइनल मैच गाजीपुर व बक्सर के बीच खेला गया। मैच में शुरु से ही रोमांच बना रहा और कांटे का खेल देखने को मिला। पहले पारी में बक्सर 19 व गाजीपर 14 अंक हासिल किया वहीं खेल के दूसरे पारी में बक्सर 18 व गाजीपुर ने 19 अंक हासिल किया। इसप्रकार बक्सर ने चार अंकों से ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने ट्राफी प्रदान किया। 
विधायक ने कहा कि कोरोना के समय देशी व एसी की लड़ाई हुई, जिसमें देशी जीत गया। इस क्षेत्र के युवा अपने फिजिकल के बल पर कोरोना जैसे महामारी को भी फुटबॉल बनाकर भेज दिया। खिलाड़ियों से कहा कि खेल के मैदान के साथ ही घर व समाज में भी उत्तम चरित्र व अनुशासन का परिचय देना चाहिए।माता पिता व गुरु के आदर से ही युवा उच्च लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। मैच में रेफरी की भूमिका बीरबल सिंह व राम अनुज सिंह ने निभाया। कमेंट्री अभिमन्यु सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान भरत सिंह,सर्वजीत सिंह, विश्वजीत सिंह, रुद्र प्रताप सिंह रघुवंशी, अजबनारायण सिंह, राजकिशोर सिंह, प्रभंजन प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनीष पांडेय, टुन टुन, प्रधान रमाशंकर सिंह, बीरेंद्र यादव, अनिल सिंह, ददन यादव, निरहु सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। संचालन शिवदयाल पाण्डेय मनन ने किया।


शिवदयाल पाण्डेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल