बलिया : नहीं रहे कुशल शिक्षक, कवि व लेखक गोपाल जी

बलिया : नहीं रहे कुशल शिक्षक, कवि व लेखक गोपाल जी


बलिया। जिले के जाने-माने साहित्यकार व जंगली बाबा इंटर कालेज के शिक्षक रहे गोपाल जी चितेरा के आकस्मिक निधन पर संस्कार भारती की ओर से केपी मेमोरियल संगीत स्कूल पर शोकसभा हुई। इसमें उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा हुई। दो मिनट का मौन रख श्रद्धाजंलि दी गई।
शोकसभा में भोला प्रसाद आग्नेय ने कहा कि चितेरा जी कुशल शिक्षक के साथ उच्च कोटि के कवि व लेखक भी थे। उनकी पुस्तक 'विश्व कल्याण धारा' इसका उदाहरण है। उनके जाना साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति है। बेचू राम कैलासी ने कहा कि चितेरा जी ने साहित्य एवं सम्पादन को नई दिशा दी। संस्कार भारती के अध्यक्ष पं राजकुमार मिश्र ने कहा कि जंगली बाबा धाम पर रैन बसेरा व सन्त बसेरा बनाने का सुझाव चितेरा जी ने ही दिया था। उनके निधन से निश्चित रूप से सामाजिक समरसता पर आघात पहुँचा है। शोकसभा में भाजपा नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी, प्रेमप्रकाश पांडेय, रश्मि, शाम्भवी, अदिति मिश्र, सृष्टि, ममता आदि थे।  स्वास्तिक, प्रतीक, अक्षज, दीपक, वर्तिका, रोहन आदि थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया : रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार की सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार बाइक की...
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात
तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव