सनबीम बलिया की शिक्षिका विशाखा सिंह को मिला इंस्पायर अवार्ड, चहुंओर खुशी

सनबीम बलिया की शिक्षिका विशाखा सिंह को मिला इंस्पायर अवार्ड, चहुंओर खुशी


बलिया। सनबीम स्कूल बलिया के लिए शिक्षक दिवस का अवसर गौरवशाली रहा। विद्यालय की शिक्षिका विशाखा सिंह ने नेशनल थींक टैंक ऑफ स्कूल प्रिंसिपल नेटवर्क द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड 2020 की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत के टाप-10 शिक्षकों मेें अपनी जगह बना ली।विशाखा की यह सफलता न सिर्फ विद्यालय परिवार और माता-पिता, बल्कि जनपद को भी गौरवांवित करने वाली है।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के 25 राज्य के 184 शहरों के प्रतियोगियों को शामिल होने का अवसर दिया जाता है। इण्डियन प्रिसिंपल नेटवर्क राष्ट्र स्तरीय स्कूल नेटवर्क है, जिसका उद्देश्य 'थिंक टैंक' ऑफ स्कूल प्रिन्सिपल के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से अलग अलग क्षेत्र में काम कर रहे विशिष्ट विचारकों एवं व्यक्तित्व को एक मंच पर लाकर  उनके अनुभव, ज्ञान, योग्यता और कौशल को शिक्षकों में स्थापित करना है। विशाखा सिंह बलिया की इकलौती शिक्षिका है, जिसने यह गौरव हासिल किया है।  

यूं ही नहीं मिलती राही को मंजिल,
एक जुनून सा दिल में जगाना पड़ता है।
पूछा चिड़ियां से कैसे बनता आशियाना,
तो बोली तिनका तिनका उठाना पड़ता है।
वास्तव में सनबीम स्कूल बलिया के लिए यह अत्यन्त गौरवशाली पल है, क्योंकि विद्यालय की शिक्षिका ने राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रचा है। विद्यालय के निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने इसे विशाखा सिंह की अदम्य उत्साही और अथक परिश्रम का प्रतिफल माना है। डाॅ. सिंह का कहना है कि  वैश्विक आपदा को अवसर में बदलने की काबिलियत का ही परिणाम है कि बिना किसी पूर्व प्रशिक्षण के हमारे शिक्षक पिछले 6 माह से सफलता पूर्वक नियमित आनलाईन कक्षाएं आयोजित कर रहे हैं। समय पर खुद ही प्रशिक्षित होकर पहले माइंडस्पार्क और अब माइक्रोसाफ्ट शोकेस स्कूल की योग्यता हासिल की है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, सचिव अरुण कुमार सिंह और प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा ने सुश्री विशाखा और उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला
बलिया : सुखपुरा के अमर सेनानियो की स्मृति में स्वतंत्रता शहीद स्मारक समिति सुखपुरा द्वारा संत यतीनाथ स्टेडियम में आयोजित...
बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत
बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह
Ballia News : पूर्व प्रधान की स्मृति में आज लगेगा मेगा नेत्र शिविर, उठाएं लाभ
12 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध
'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र