बलिया में Accident : किशोर समेत चार घायल, सभी रेफर

बलिया में Accident : किशोर समेत चार घायल, सभी रेफर

बैरिया, बलिया। रानीगंज सुरेमनपुर मार्ग पर गुरुवार की सुबह पासवान चौक के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर बाइक सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई। इससे बाइक चालक व पीछे बैठा बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मधुबनी निवासी 28 वर्षीय मोनू पासवान व रिटायर्ड फौजी सत्यनारायण पासवान (75) मोटरसाइकिल से जगदेवा में राखी देने के बाद वापस मधुबनी लौट रहे थे। रास्ते में पासवान चौक पर इनकी बाइक के सामने एकाएक साइकिल सवार छात्र आ गया। छात्र को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और दूर तक भी शक्ति चली गई। जिसमें रिटायर्ड फौजी सत्यनारायण पासवान को गंभीर चोटें आई हैं। वह बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लाए गए थे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर नवका टोला गांव के सामने गुरुवार को अज्ञात वाहन से टक्कर हो जाने के कारण बाइक सवार किशोर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें लहूलुहान स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को गंभीरावस्था में सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा गांव निवासी प्रियांशु सिंह 18 वर्ष पुत्र राजेश सिंह व प्रिंस गुप्त 16 वर्ष पुत्र संदीप गुप्त अपने गांव शोभा छपरा से बाइक पर सवार होकर बैरिया किसी काम से जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर नवका टोला गांव के सामने तेज रफ्तार से चल रही किसी अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव