बलिया : ट्रेन में टीटीई के धक्के से घायल सेना के जवान की मौत, ग्रामीणों ने शव के साथ रोकी रफ्तार, उठी ये मांग

बलिया : ट्रेन में टीटीई के धक्के से घायल सेना के जवान की मौत, ग्रामीणों ने शव के साथ रोकी रफ्तार, उठी ये मांग

हल्दी, बलिया। बरेली में ट्रेन में चढ़ने के दौरान टीटीई के धक्के से घायल सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत होने के बाद शव बलिया पहुंचने पर ग्रामीणों ने हल्दी में नेशनल हाइवे पर रखकर सड़क जाम कर दिया है। ग्रामीणों ने टीटीई की गिरफ्तारी और मृतक जवान के परिजनों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग पर अड़े है।  

पिछले दिनों बरेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान बलिया के भरसौता गांव गांव निवासी सेना के जवान सोनू सिंह जो राजपूत रेजिमेंट में जयपुर में तैनात थे ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। इलाज के दौरान सोनू सिंह की बृहस्पतिवार को मौत हो गई । राजपूत रेजिमेंट में तैनात जवान सोनू सिंह का शव शुक्रवार को बलिया उनके पैतृक गांव भरसौता पहुंचा जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों के साथ हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी में नेशनल हाइवे 31 पर शव को रखकर सड़क को जाम कर दिया। 

ग्रामीण मनीष सिंह का कहना है कि मृत जवान छुट्टी लेकर घर आया था और छुट्टी बीत जाने के बाद राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। बरेली रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरा था और पानी लेकर जब ट्रेन पर चढ़ने लगा तब तक ट्रेन चल दी इसी दौरान ट्रेन पर चढ़ने को लेकर टीटीई से कुछ  विवाद हो गया और टीटीई द्वारा उसे धक्का दे दिया गया, जिससे वो ट्रेन से गिरकर घायल हो गया और इलाज के दौरान कल बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों की मांग है कि टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया जाय और मृतक जवान के परिजनों को नौकरी के साथ उचित मुआवजा दिया जाय। जब तक उनकी मांगें नही मानी जायेगी वो लोग शव का अंतिम संस्कार नही करेंगे।


एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक