बलिया : दुकानदार की मौजूदगी में उड़ाया नकदी समेत दो लाख, पुलिस भी हतप्रभ

बलिया : दुकानदार की मौजूदगी में उड़ाया नकदी समेत दो लाख, पुलिस भी हतप्रभ


बैरिया, बलिया। नगर पचायत बैरिया स्थित बैरिया बाजार में रविवार को ज्वेलरी की एक दुकान से दुकानदार की मौजूदगी में उचक्कों ने एक लाख रुपये नकद व एक लाख रुपये की ज्वेलरी से भरा बैग उड़ा लिया। दुकानदार ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी।पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया हैं। इस घटना से पुलिस भी हतप्रभ हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस इसके सहारे छानबीन कर रही है।
बीबी टोला निवासी प्रदीप कुमार सोनी की बैरिया बाजार उत्तर फाटक पर ज्वेलरी की दुकान हैं। सुबह 10 बजे प्रदीप अपनी दुकान खोलने पहुंचा था। दुकान के साइड वाले छोटे दरवाजे को खोलकर उसने जेवर व रुपयों से भरा बैग काउंटर पर रख दिया। फिर दुकान के बाहर निकल कर दुकान के सामने के दरवाजे का ताला खोलने लगा। दुकानदार के अनुसार उसके ताले में किसी ने लकड़ी की तिल्ली डाल दिया था, इसलिए ताला खोलने में थोड़ी देर हो गई। इसी बीच उच्चके ने दुकान में प्रवेश किया तथा पलक झपकते ही एक लाख नकद व लगभग एक लाख रुपये के गहने से भरा बैग लेकर फरार हो गया। दिन दहाड़े हुई इस घटना से दुकानदारों में भय है। सभी दुकानदार थाने में पहुंचे थे। एसएचओ बैरिया योगेंद्र बहादुर सिंह ने भरोसा दिया कि जल्द ही उच्चके हमारी गिरफ्त में होंगे। 

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल