बलिया : भरभरा कर गिरी प्राथमिक विद्यालय की छत, जिम्मेदार कौन ?

बलिया : भरभरा कर गिरी प्राथमिक विद्यालय की छत, जिम्मेदार कौन ?

बैरिया, बलिया। शिक्षा क्षेत्र बैरिया के प्राथमिक विद्यालय नारायणगढ़ में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय के बरामदे की छत भरभराकर गिर पड़ी। संयोग अच्छा था कि हादसे के वक्त भोजनावकाश हुआ था, लिहाजा छात्र-छात्राएं बाहर कैम्पस में खेल रहे थे। घटना शनिवार की है।

पंचायत भवन नारायणगढ़ के निकट बने प्राथमिक विद्यालय के भवन की छत काफी दिनों से जर्जर थी। प्रधानाध्यापक काफी पहले लिखित सूचना अधिकारियों को भेज चुके थे, किंतु सम्बंधित अधिकारियों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया।शनिवार को खाना खाने के बाद भोजनावकाश में बच्चे बाहर खेल रहे थे, तभी विद्यालय भवन के बरामदे की छत भरभराकर गिर गयी। 

इस सन्दर्भ में प्रधानाध्यापक उमेश राम द्वारा बताया गया कि इसकी सूचना मैंने ब्लाक संसाधन केन्द्र पर दे दिया है। यह भी बता दिया हूं कि इस विद्यालय का अतिरिक्त कक्षा कक्ष भी काफी जर्जर हो गया है, जो कभी भी धरासायी हो सकता है। इस विद्यालय में कुल 100 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इस बाबत पूछने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बैरिया दुर्गा प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मुझे नहीं दी गयी है। इसकी जांच कराकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की...
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल