बलिया : सपा यूथ फ्रंटलों ने इन ज्वलंत मुद्दों पर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

बलिया : सपा यूथ फ्रंटलों ने इन ज्वलंत मुद्दों पर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन


बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के चारों यूथ फ्रंटल के अध्यक्षों ने सोमवार को महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें बेहाल किसान, महंगी शिक्षा, बेरोजगारी, निजीकरण में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं नष्ट होते रोजगार,  यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में दलित छात्रों के नि:शुल्क प्रवेश पर रोक, महंगाई व बढ़ती बेरोजगारी को लेकर आवाज बुलंद की गयी है।
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने कहा कि पीएम मोदी जी निजीकरण द्वारा अपने उद्योगपति मित्रों के हाथों देश को बेच रहे हैं। इससे आने वाले समय में युवाओं के सामने बहुत बड़े रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। बताया कि निजीकरण से केवल बड़े पूंजीपतियों का भला होगा। भाजपा सरकार नेतृत्व विहीन, दिशा विहीन तथा मुद्दा विहीन राजनीति कर रही है।यह सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल हो चुकी है। आए दिन प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार जैसे अनेकों जघन्य अपराध  हो रहे है। लेकिन प्रदेश की सरकार मूकदर्शक बनी हैं। 
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता उम्मीद भरी निगाहों से सपा की तरफ देख रही है। सपा के युवा नेता रंजीत चौधरी ने कहा कि समाजवाद पार्टी सभी जाति, धर्म, मजहब की बात करती है। लेकिन वर्तमान की तानाशाही सरकार सिर्फ और सिर्फ हिंदू, मुसलमान, मंदिर, मस्जिद और जुमलेबाजी वाली बातें करती है। इस मौके पर श्रीकांत गिरी मुन्ना, अभय सिंह, अनिकेत साहनी, चन्दन ओझा, शशांक तिवारी, रोहित चौबे, आदर्श मिश्र, मनन दुबे, सौरभ यादव, शशांक तिवारी, धन जी यादव, अमित राय आदि रहे। संचालन लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशुतोष ओझा ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की...
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल