इलाहाबाद से वराणसी-बलिया के रास्ते हल्दिया तक शुरू होगा जल परिहन, महानायक के नाम पर चलेगी हमसफर

इलाहाबाद से वराणसी-बलिया के रास्ते हल्दिया तक शुरू होगा जल परिहन, महानायक के नाम पर चलेगी हमसफर

बैरिया, बलिया। इलाहाबाद से वराणसी-बलिया के रास्ते हल्दिया तक जल परिहन शुरू किया जायेगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी है। जल्द ही जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत वराणसी में हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बताया कि प्रथम चरण में जल परिवहन इलाहाबाद से पटना तक और दूसरे चरण में इसका विस्तार हल्दिया तक होगा। इसमें माल परिवहन व यात्री परिवहन दोनों की सुविधा प्राप्त होगी। इससे लोगों को यात्रा व्यवसाय में काफी सहुलियत होगी, जो रेल परिवहन व सड़क परिवहन से काफी सस्ता तथा सुविधाजनक होगा।

सांसद ने बताया कि नरहीं, मझौवां व महुली घाट पर छोटे बन्दरगाह बनाये जाएंगे, जहां जहाजों पर माल लादने व उतारने की सुविधा होगी। न कोई ट्रैफिक की समस्या न कोई अन्य समस्या का ही सामना करना पड़ेगा। सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय राज मार्ग 31 को राजमार्ग  84 से जोड़ा जाएगा।इसके लिए सोनबरसा से आरा तक भूतल परिवहन मंत्रालय सड़क का निर्माण कराएगी।महुली में गंगा पर पुल भी यही विभाग बनाएगा।

वहीं हमसफ़र एक्सप्रेस का विस्तार छपरा तक होगा। यह ट्रेन आजादी के महानायक मंगल पाण्डेय हम सफर एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी। इसका ठहराव सुरेमनपुर व युसुफपुर में भी होगा। वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि बरसात समाप्त होते ही ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।शिवपुरघाट पर निर्माणाधीन सेतु का कार्य विभाग को छह महीने के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया : बांसडीह क्षेत्र के सहपुरवा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बेरूआरबारी 50 वर्षीय अशोक यादव का शुक्रवार को...
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल