बलिया : भव्य होगा पुस्तक 'मेरी अशेष यात्रा' का परिचय समारोह, ये 'माननीय' होंगे शामिल

बलिया : भव्य होगा पुस्तक 'मेरी अशेष यात्रा' का परिचय समारोह, ये 'माननीय' होंगे शामिल


बलिया। लोक अधिकार मंच के तत्वाधान में लोकार्पण के बाद 'मेरी अशेष यात्रा' पुस्तक का परिचय समारोह 22 अगस्त दिन सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार में होगा। जनपद के ही निवासी लेखक अनिल सिंह द्वारा लिखी गई इस पुस्तक के भव्य विमोचन समारोह की अध्यक्षता परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केशरी विश्वविद्यालय, दक्षिणी बिहार, गया के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह सम्मिलित होंगे।

इनके अलावा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, गढ़वाल विवि उत्तराखंड के पूर्व कुलपति लल्लन सिंह, विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह व जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल सम्मिलित होंगी। इनके अलावा जनपद व जनपद के बाहर के अन्य कई विशिष्ट लोग इस भव्य समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क