बलिया : अनियंत्रित टेम्पो पलटा, युवक की मौत से मचा कोहराम

बलिया : अनियंत्रित टेम्पो पलटा, युवक की मौत से मचा कोहराम

बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर चट्टी के पास बुधवार तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की दबकर  मौत हो गई। वहीं, मौसेरा भाई बाल-बाल बच गया। मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी तौसीफ खान (21) पुत्र अब्बास अपने मौसेरे भाई अल्तमस (13) पुत्र अब्दुल्ला के साथ गांव से टेम्पो लेकर जमीन पड़सरा अपने नाना के यहां से गेहूं लाने गया था। वहां से वापस लौटते वक्त नवानगर चट्टी के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तौसीफ खान गंभीर रूप से घायल हो गया। वही मौसेरे भाई अल्तमस को मामूली चोटें आई। उधर घटना के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंचे चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल