बीएसए ने आपत्तिजनक पोस्ट पर सहायक अध्यापक को किया सस्पेंड

बीएसए ने आपत्तिजनक पोस्ट पर सहायक अध्यापक को किया सस्पेंड


वाराणसी। खण्ड शिक्षा अधिकारी पिंडरा की संस्तुति पर बीएसए राकेश सिंह ने कोरोना वायरस के संदर्भ में एक अत्यंत आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में उच्च प्राथमिक विद्यालय मरुई के सहायक अध्यापक शमशेर बहादुर को सस्पेंड कर दिया है। 

बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि सहायक अध्यापक ने 'मिशन प्रेरणा पिंडहरा' ग्रुप पर जो पोस्ट डाली थी, वह न सिर्फ कोरोना के खिलाफ जारी जंग एवं जागरूकता पर विपरीत प्रभाव डालने वाली है, बल्कि इसमें देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। यही नहीं, इस पोस्ट में मीडिया एवं आम जनमानस के लिए भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिससे ग्रुप के अन्य सदस्यों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ सकता है। 

बीएसए ने बताया कि उक्त ग्रुप पर पूर्व में ही इसी प्रकार के आपत्तिजनक पोस्ट व लेख डालने संबंधित सभी को मना किया गया था। इसके बाद भी सहायक अध्यापक शमशेर बहादुर द्वारा ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट जानबूझ कर डाली गई।  यह कृत्य सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली व अध्यापक की गरिमा के विरुद्ध है। 

शमशेर बहादुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलम्बन अवधि में शमशेर बहादुर ब्लॉक संसाधन केंद्र चिरईगांव से संबंध रहेंगे। साथ ही प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी डीपी सिंह शिक्षा क्षेत्र हरहुआ, रमाकांत पटेल खंड शिक्षा अधिकारी बड़ागांव व बृजेश कुमार श्रीवास्तव खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी की त्रिस्तरीय टीम गठित की गयी है।  

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल