ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई सैकड़ों की जान

ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई सैकड़ों की जान



# बेपटरी हुई सूरत छपरा एक्सप्रेस, आधा दर्जन जख्मी

छपरा । विवार की सुबह ताप्ती गंगा छपरा-सूरत एक्सप्रेस छपरा-बलिया रेलखंड के गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के ठीक पहले पटरी से नीचे उतर गयी. ट्रेन छपरा जंक्शन से 9:00 बजकर 17 मिनट के आसपास खुली थी. 9 किलोमीटर आगे जाने के बाद गौतम स्थान रेलवे स्टेशन से ठीक पहले ट्रेन की 13 बोगियां पटरियों से नीचे उतर गयीं.

बताया जा रहा है कि ट्रेन अपने पूरे रफ्तार में थी. गौतम स्थान रेलवे से ठीक पहले ढाला के समीप अचानक झटका लगा उसके बाद कुछ दूर आगे जाकर ट्रेन की 13 बोगियां पटरी से नीचे उतर गयीं. घटना में आधा दर्जन लोग मामूली रूप से घायल बताये जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान छपरा एसडीओ, डीएसपी व रेल पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया.

यात्रियों को ट्रेन से उतारकर सुरक्षित बाहर निकाला गया. वहीं घायलों को एंबुलेंस के द्वारा सदर अस्पताल भेजा गया. इसके अलावा अन्य यात्रियों के लिए बस का इंतजाम कर वापस छपरा जंक्शन भेजा गया. रेल हादसे के बाद छपरा-बलिया रेल खंड पर आवागमन बाधित हो गया है. पटरियों को ठीक करने का काम चल रहा है.

ड्राइवर की सूझबूझ से सैकड़ों लोगों की जान बचायी जा सकी. इस दौरान घटनास्थल पर रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के साथ रिविलगंज पीएससी के डॉक्टर भी पहुंच गये. यात्रियों ने बताया कि अचानक तेज झटका लगा और ट्रेन की स्पीड बढ़ गयी. ड्राइवर ने सूझबूझ से ट्रेन रोका. रेल प्रशासन इस घटना की जांच में जुट गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...