डी गुकेश की जीत पर बलिया शतरंज खेल संगठन ने जताई खुशी, बोले- यह सफलता 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसी

डी गुकेश की जीत पर बलिया शतरंज खेल संगठन ने जताई खुशी, बोले- यह सफलता 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसी

बलिया : भारत के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में चीन के ग्रैंडमास्टर डिंग लिरेन को हराकर इतिहास रच दिया है। डी गुकेश ने 18 साल की उम्र में यह करिश्मा करने वाले दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गये है। गुकेश की इस उपलब्धि ने उन्हें रातो-रात ग्लोबल स्टार बना दिया है। इसके साथ ही उनके लिए ब्रांड एंडोर्समेंट के दरवाजे भी खुल गए हैं। इसकी वजह यह है कि भारतीय युवाओं में शतरंज के प्रति लगाव बढ़ रहा है।

बलिया शतरंज खेल संगठन के चेयरमैन डॉक्टर देवेंद्र सिंह, अध्यक्ष डॉ अरुण सिंह व महासचिव उमेश सिंह ने कहा कि डी. गुकेश 18 वर्ष की उम्र में यह खिताब जीतकर रूस के प्रसिद्ध खिलाड़ी गैरी कास्पारोव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो 1985 में 22 वर्ष की उम्र में यह खिताब प्राप्त किया था। उनके यह खिताब जितने से शतरंज खेल में एक नया उत्साह आ गया है। बलिया में शतरंज एवं अन्य खेल संगठन ने डी. गुकेश को उपलब्धि के लिए बधाई दी है। सुधीर कुमार, मनोज शर्मा, धीरेंद्र राय, प्रदीप यादव, जुबेर अहमद, आकाश सिंह, पंकज सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, शतरंज खिलाड़ी रिया मिश्रा, हिमांशु आदि अनेक खेल प्रेमियों ने शतरंज वर्ल्ड कप जीतने की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Post Comments

Comments

Latest News

नीट में चमका बलिया की शिक्षक पुत्री अपेक्षा सिंह का सितारा नीट में चमका बलिया की शिक्षक पुत्री अपेक्षा सिंह का सितारा
बलिया : बांसडीह क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल नारायनपुर के शिक्षक अरूण कुमार सिंह की पुत्री अपेक्षा सिंह ने नीट परीक्षा...
बलिया में Encounter : मुठभेड़ में इनामिया बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
14 June Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस को मिली सफलता, गैर इरादतन हत्या में आधा दर्जन गिरफ्तार
इन ट्रेनों का अस्थाई रूप से रेलवे ने किया मार्ग विस्तार
13 June Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : जवान का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब