यह जांच खोल देगी फर्जी शिक्षकों की पोल

यह जांच खोल देगी फर्जी शिक्षकों की पोल


लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत फर्जी शिक्षकों की पोल तकनीकी जांच से खुल जाएगी। बेसिक शिक्षा महानिदेशालय ने फर्जी शिक्षकों का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए तकनीक के जरिए जांच की कवायद शुरू की है। एसटीएफ की ओर से की जा ही फर्जी शिक्षकों की जांच में खुलासा हुआ था कि कुछ फर्जी शिक्षकों ने आयकर विभाग की पड़ताल के बाद अपना पैन नंबर बदला है। 

विभाग ने अब प्रदेश में सभी ऐसे शिक्षकों का ब्यौरा जुटाना TF किया है, जिन्होंने नियुक्ति के बाद पैन नंबर बदला है। उनके पुराने पैन नंबर और नए पैन नंबर से पता लगाया जाएगा कि पहले जिस पैन नंबर से अपना रिटर्न दाखिल कर रहे थे वह वास्तव में किसका है। इसी प्रकार विभाग ने अब मानव संपदा पोर्टल पर भी शिक्षकों का डाटा 30 जून तक स्व सत्यापित कराया जा रहा है। 30 जून तक सभी शिक्षकों का डाटा मिलने के बाद शिक्षकों से आधार नंबर का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद विभाग द्वारा तैयार कराए जा रहे सॉफ्टवेयर की मदद से एक ही नाम, एक ही आधार नंबर और पैन नंबर वाले शिक्षकों का पता लगाया जाएगा, उनमें से सहीं शिक्षक को पड़ताल के बाद फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कानूनी [नी और कार्रवाई भी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शासन को ओर से भी सभी परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के दस्तावेज की जांच के लिए हर जिले में अपर जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है। जिलाधिकारियों को जल्द जांच पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया : बांसडीह क्षेत्र के सहपुरवा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बेरूआरबारी 50 वर्षीय अशोक यादव का शुक्रवार को...
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल