बलिया पुलिस को मिली सफलता : अपहृता बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार
On




हल्दी, बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में हल्दी थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने अपहृता को बरामद करने के साथ ही अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह सफलता थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक रवि वर्मा मय हमराह कां. अजय कुमार यादव व महिला आरक्षी अमृता पटेल को ब्यासी तिराहा थाना क्षेत्र दुबहड़ के पास मिली। गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र तुरहा पुत्र भरोसी तुरहा (निवासी : बड़कागाँव थाना औद्योगिक, जिला बक्सर, बिहार) को धारा 137 (2), 87 बीएनएस के तहत चालान न्यायालय भेज दिया।
आतीश उपाध्याय


Related Posts
Post Comments
Latest News
01 May 2025 07:58:05
वाराणसी : समाजिक चेतना और सरोकार की बढ़ती श्रृंखला में एक कार्यक्रम है - सामूहिक विवाह का। दहेज़ विरोधी समस्या...
Comments