बलिया में प्रबुद्ध समागम : देश की जरूरत है एक राष्ट्र एक चुनाव

बलिया में प्रबुद्ध समागम : देश की जरूरत है एक राष्ट्र एक चुनाव

टाउन हाल में आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव प्रबुद्ध समागम में रामापति राम त्रिपाठी, परिवहन मंत्री आदि रहे मौजूद 

बलिया : भारत को विकसित देश बनाने के लिए आज एक राष्ट्र एक चुनाव बिल्कुल जरूरी है। लगभग सभी बड़े राजनीतिक दल चाहते हैं कि देश में एक राष्ट्र एक चुनाव लागू हो, लेकिन निजी स्वार्थ में कुछेक राज परिवारों को ये रास नहीं आ रहा है। यह बातें बुधवार को टाउन हाल में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर आयोजित प्रबुद्ध वर्ग समागम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामापति राम त्रिपाठी ने कही। आज देश की 71 प्रतिशत आबादी भाजपा शासित राज्यों में निवास करती है और सभी जगह इसा कानून को समर्थन है।

ऐसे में सरकार जब चाहे इस कानून को लागू कर सकती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह सोच है कि जब तक जनमानस इसके लिए जागृत नहीं होगा तब तक इसकी सार्थकता सिद्ध नहीं होगी। ऐसे में प्रबुद्ध वर्ग की यह जिम्मेदारी है कि वह आगे आएं और लोगों को इसकी सार्थकता को बताएं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के साथ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल व पूर्व मंत्री नारद राय आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

यह भी पढ़े बलिया में गरजे अखिलेश : हम नंगी तलवारों से डरने वाले नहीं, लालचंद गौतम से हुई गलती, उन्हें...

स्वागत भाषण में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देशहित में एक राष्ट्र एक चुनाव बिल्कुल जरूरी है। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था सबसे सुंदर है और इसे और विकसित बनाने के लिए यह कानून समय की मांग है। गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति लल्लन सिंह ने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद चुनाव का खर्च बिल्कुल ही कम हो जाएगा जिससे देश की आर्थिकी को बल मिलेगा। कहा आज देश में जो चुनाव हो रहा उसमें प्रति व्यक्ति 1400 रुपए का खर्च आता है। आभार व्यक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने किया। इस दौरान सभी ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया। संचालन डा.धर्मेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, विजय बहादुर सिंह, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, रवि राय, छट्ठू राम, अरुण सिंह बंटू आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े बलिया : 12वीं में स्कूल टॉपर बनीं दिव्या तिवारी, देखें सेक्रेड हार्ट स्कूल के मेधावियों की लिस्ट

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नहीं थम रहा गलत पनीर और खोवा का धंधा... खाद्य विभाग की अंतर्जनपदीय ने फिर कराया नष्ट बलिया में नहीं थम रहा गलत पनीर और खोवा का धंधा... खाद्य विभाग की अंतर्जनपदीय ने फिर कराया नष्ट
बलिया : आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश एवं सहायक आयुक्त आजमगढ़ मण्डल के निर्देश पर अंतर्जनपदीय विशेष...
1, 2, 3, 4 और 5 मई को गरज-चमक के साथ हो सकती हैं बारिश, IMD अलर्ट
Aaj Ka Rashifal : कैसा रहेगा मेष से मीन राशि का दिन ? पढें 1 मई का राशिफल
Ballia News : रेल आंदोलन को क्षेत्रीय संघर्ष समिति ने दिया धार, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को भेजा ऐसा मांग पत्र
शादी से ठीक पहले ब्यूटी पार्लर से गायब हुई दुल्हन : खुशियों के बीच मची अफरा-तफरी, दूल्हे ने तोड़ी शादी
वाराणसी मंडल के इन स्टेशनों पर क्विक वाटरिंग सिस्टम : 24 कोचों की ट्रेनों में पांच से छः मिनट में भरा जा रहा पानी
बलिया में प्रबुद्ध समागम : देश की जरूरत है एक राष्ट्र एक चुनाव