बलिया : बाइक पलटते ही चढ़ा ट्रैक्टर, युवक की दर्दनाक मौत
On



बलिया। बलिया-बांसडीह रोड पर ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रेवती थाना क्षेत्र के हड़िहा कलां रेवती निवासी निर्मल गुप्ता (30) पुत्र नाथ गुप्ता बुधवार को बलिया से गांव लौट रहा था। अभी वह बांसडीहरोड थाना क्षेत्र टघरौली गांव स्थित शनिचरा बाबा स्थान के पास पहुंचा ही था, तभी उसकी बाइक असंतुलित होकर पलट गई। वह खुद को सम्भालता, तब तक उस पर ट्रैक्टर चढ़ गया। इससे उसकी On the spot मौत हो गई।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
20 Mar 2026 19:47:53
बलिया : बांसडीह क्षेत्र के सहपुरवा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बेरूआरबारी 50 वर्षीय अशोक यादव का शुक्रवार को...



Comments