बलिया में लाठी से पीटकर पत्नी की हत्या... इस बात से नाराज था आरोपी

बलिया में लाठी से पीटकर पत्नी की हत्या... इस बात से नाराज था आरोपी

बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र के पकहा गांव में बुधवार को हुए आपसी विवाद में पति ने घर के बाहर दरवाजे पर पत्नी को लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने थानाध्यक्ष विकास पाण्डेय व ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी लिया।

गांव निवासी राम प्रवेश राम और उसकी पत्नी संगीता देवी (30) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति पत्नी के बीच पहले हाथापाई फिर मारपीट हो गयी। बताया जा रहा है कि आक्रोशित राम प्रवेश अपनी पत्नी संगीता को लाठी से पीटने लगा। सिर, मुंह व पेट में गंभीर चोट से संगीता की मौत हो गई। घटना के बाद राम प्रवेश फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विकास पाण्डेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

ये है पूरा मामला
रामप्रवेश की शादी लगभग 10 वर्ष पहले बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता गांव निवासी संगीता से हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच बच्चा न होने को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। शादी के 10 वर्ष बीतने के बाद भी पति-पत्नी को कोई संतान नहीं था, जिसे लेकर पति अपनी पत्नी को दोषी बताता था। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद था। हत्या का आरोप पति पर ही है।।संगीता की छोटी बहन की शादी इसी परिवार में हुई है। उसका कहना है कि पति, पत्नी का विवाद हुआ था। हाथापाई के बाद यह घटना हुई है।

यह भी पढ़े बलिया में जनपदीय बाल क्रीड़ा का शानदार आगाज, जानिएं किन-किन ब्लाकों का रहा दबदबा

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ बलिया के अध्यक्ष बनें देवेन्द्र नाथ तिवारी

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल