बलिया में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
On




Ballia News : चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के चितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 13 (जयप्रकाश नगर) में मंगलवार की दोपहर एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि जयप्रकाश नगर निवासी अरविंद चौरसिया की पत्नी मंजू चौरसिया (40) का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार चौधरी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि मंजू चौरसिया की शादी 3 वर्ष पहले हुई थी। आधार कार्ड के अनुसार उसकी उम्र 40 वर्ष है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments

Latest News
13 Dec 2025 23:17:13
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा महिला तथा उसकी दो नाबालिक...


Comments