बलिया : फांसी का फंदा बनाकर झूल गई विवाहिता, सामने आ रही ये बात

 बलिया : फांसी का फंदा बनाकर झूल गई विवाहिता, सामने आ रही ये बात

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता ने फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया ? पुलिस जांच में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि सतेंद्र गोंड़ की पत्नी शोभा देवी (24) बुधवार को में अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। मृतका की सास गांव के एक बच्चे के मुंडन संस्कार में गयी हुई थी। वही, उसके ससुर सब्जी की दुकान पर थे। पति केवरा बाजार में सब्जी तौलने के काम में गया था। 

मृतका के पति ने बताया कि करीब दस बजे के आसपास बाजार से ही अपनी पत्नी को फोन किया तो उसने फोन काट कर मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। कुछ देर बाद वह घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तब दीवाल फांदकर अंदर घुसा तो देखा कि शोभा फंदे से झूली थी। शायद उसमें जान बची हो यह सोचकर उसने उसे फंदे से नीचे उतारा और चिकिसक को बुलाया, लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

मौके पर जुटे ग्रामीणों ने भी घटना को देखा और इसके बाद घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी। घटना के बाबत पुलिस ने मृतका के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। पहुंचे मृतका के पिता तारकेश्वर शाह (निवासी जमालपुर थाना बैरिया) ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया। कहा कि बीते वर्ष 15 मई को उनकी पुत्री का विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही उसके साथ ससुराल में दुर्व्यवहार किया जाता रहा। जिसकी उसने उनसे शिकायत भी की थी। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई।

अभी एक माह पूर्व ही मृतका के ससुराल व मायके वालों के बीच विवाद को लेकर पंचायत भी हुई थी। सुलह समझौता होने के बाद मृतका मायके से ससुराल वापस रहने आई थी। लेकिन अचानक घटी इस घटना ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र सिंह ने बताया कि यदि मृतका के मायके वाले तहरीर देते हैं तो अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

विजय कुमार गुप्ता

Post Comments

Comments

Latest News

अभिषेक सिंह मंटू बनें समाजवादी लोहिया वाहिनी के बासडीह विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक सिंह मंटू बनें समाजवादी लोहिया वाहिनी के बासडीह विधानसभा अध्यक्ष
बलिया : समाजवादी लोहिया वाहिनी बलिया के जिला अध्यक्ष रोहित चौबे ने सहतवार निवासी अभिषेक सिंह मंटू को समाजवादी लोहिया...
बलिया में पलक झपकते ही तबाह हो गई कई परिवारों की गृहस्थी, देखें Video
भीषण गर्मी में बच्‍चे को रखना है स्‍वस्‍थ तो गांठ बांध लें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एके उपाध्याय की ये बातें
दुल्हन ने दूल्हे को किया रिजेक्ट, बैरंग लौटी बारात
नदी में कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान, सदमें में परिजन
बलिया में गड़ासी के साथ पतिहंता गिरफ्तार, बोली - पति की हरकत बनीं हत्या का कारण
27 अप्रैल का राशिफल : इन राशि वालों को मिल सकते हैं लाभ के अवसर