बलिया को मिली 41 शिक्षिकाएं, डीएम ने दिया नियुक्ति-पत्र

Ballia got 41 female teachers

बलिया को मिली 41 शिक्षिकाएं, डीएम ने दिया नियुक्ति-पत्र

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

बलिया : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला आरक्षी पूजा सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पद्मावती गौतम एवं सहायक अध्यापिका चंचल पाठक, स्नेहा दुबे व अंजलि तोमर, सीडीपीओ पूनम सिंह, ग्राम प्रधान त्रिकालपुर अनीता सिंह, एथलेटिक्स सोनाली शुक्ला, सभासद संगीता देवी, एसआरटी नेहा, स्वास्थ्य सखी लीलावती राय एवं एएलएफ अध्यक्ष रेशु श्रीवास्तव को प्रशस्ति-पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इसके साथ ही उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के लिए नवचयनित 41 शिक्षिकाओं को नियुक्ति-पत्र भी प्रदान किया। जिलाधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित किए गए हैं। सरकार की नीतियों एवं अनेक योजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन से जेंडर रेशियों में भी सुधार हुआ है। आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर अपने परिवार का नाम रोशन कर रही है। सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में महिलाओं के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। महिला अधिकारियों/कर्मियों ने पदीय दायित्वों का निर्वहन 

यह भी पढ़े पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला... 'घर जाकर लाश उठा लो'


उत्कृष्ट तरीके से कर शासन की योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। शासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान समय-समय पर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के कारण समाज में जागरूकता आई है। महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है। प्रतियोगी परीक्षा हो या एकेडमिक परीक्षाएं, महिलाएं हर परीक्षा में टॉप कर रही हैं। 10 से 15 वर्षों में समाज में बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने नवचयनित शिक्षिकाओं से कहा कि बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करें, ताकि बच्चें अपने परिवार एवं देश का नाम रोशन कर सके।

यह भी पढ़े अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर चमका बलिया का सितारा, डॉ संजीव को मिली बड़ी उपलब्धि


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं को सक्षम एवं सशक्तिकरण के लिए संसद एवं सरकार ने अनेक कानून बनाए हैं। योजनाएं संचालित हैं। आज महिलाएं विभिन्न परीक्षाओं में टॉप कर रही हैं। प्रधानमंत्री जी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की थी, इस योजना के परिणामस्वरूप जेंडर रेशियों में सुधार आया है। प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां पर महिलाएं अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की शिकायत बेझिझक दर्ज करा सकती हैं।

पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए अपराधी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है। कहा कि बेटों के साथ ही अपनी बेटियों को भी उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कराए। अगर आपकी बेटी/बहन अपने साथ हुए छेड़छाड़ आदि बात बताए तो इसे छुपाए नहीं, तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण विषय पर उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह सहित अन्य आधिकारी उपस्थित रहें।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पुलिस ने खोला बंद सूटकेस में मिले महिला के शव का राज, प्रेमी गिरफ्तार पुलिस ने खोला बंद सूटकेस में मिले महिला के शव का राज, प्रेमी गिरफ्तार
UP News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कोतवाली पुलिस ने सूटकेस के शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा...
बलिया में द्वितीय काशी : गंगा दशहरा पर महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम द्वारा शिवार्चन के साथ हुई गंगा महाआरती
6 June Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia Crime News : सगे भाईयों पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज
प्रेमिका के साथ मौज-मस्ती कर रहा था युवक, पीछा करते हुए पहुंच गई पत्नी, फिर क्या हुआ ? देखें Video
पत्रकार उत्पीड़न को लेकर बलिया एसपी से मिला ग्रापए का प्रतिनिधि मंडल
Ballia News : मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे युवक की Accident में मौत