बाइक सवार बदमाशों ने भट्ठा मालिक को गोलियों से भूना
On



लखनऊ। रविवार की शाम बदमाशों ने व्यापार मण्डल मोहनलालगंज के अध्यक्ष सुजीत कुमार पाण्डेय (51) को सफारी गाड़ी के अंदर ही गोलियों से भून दिया। गोली लगने के बाद भी हिम्मत दिखाते हुए सुजीत कुमार पाण्डेय गाड़ी से उतर कर अपने भट्ठे की ओर दौड़े, लेेेकिन बदमाशों ने पीछे से भी गोलियां चला दी। मजदूरों ने भट्ठा मालिक को लहूलुहान देख बदमाशों पर पथराव भी किया, लेकिन बाइक सवार बदमाश फरार हो गये। सुजीत को मेदान्ता अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।
Tags: लखनऊ

Related Posts
Post Comments

Latest News
20 Mar 2026 16:33:52
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास खण्ड-बेरुआरबारी ब्लाक का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में...



Comments