बलिया : तीन स्कूलों के आंगन में उत्पात, अराजकता की हदें पार

बलिया : तीन स्कूलों के आंगन में उत्पात, अराजकता की हदें पार


चितबड़ागांव, बलिया। जूनियर हाई स्कूल एवं प्रावि तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चितबड़ागांव परिसर में वन विभाग द्वारा रोपे गए पौधों एवं ईट से बने ट्री गार्ड को अराजक तत्वों ने तहस-नहस कर दिया गया है। 


नगर पंचायत चितबड़ागांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय का एक ही परिसर है। परिसर में वन विभाग द्वारा लगभग तीन दर्जन विभिन्न प्रजाति के छायादार वृक्ष लगाए गए है। वृक्षों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक वृक्ष की ईट द्वारा सीमेंट से जोड़कर घेराबंदी की गई थी। विद्यालय लॉक डाउन में बंद होने के कारण अराजक तत्वों ने न सिर्फ पौधों को तहस-नहस कर दिया, बल्कि सुरक्षा के लिए की गई घेरे बंदी को भी तोड़ दिया। यही नहीं, अधिकांश ईंट भी अराजक तत्व उठा ले गए है।



इन विद्यालयों के परिसर को सुरक्षित रखने के लिए चहारदीवारी बनाई गई है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण लंबे समय पूर्व बनी चारदीवारी का गेट नहीं लगा। साथ ही चाहर दीवारी की ऊंचाई काफी कम है, जिससे आसानी से लोग छलांग लगाकर इस पार से उस पार आ जा सकते हैं। विद्यालय के अध्यापक कार्य अवधि में उन पौधों की सिंचाई भी किया करते थे। अध्यापकों ने बताया कि विद्यालय परिसर को हरा भरा रखने के उद्देश्य से किया गया पौधारोपण अराजक तत्वों का शिकार हो गया। शिक्षकों ने  अराजक तत्व के विरुद्ध कार्रवाई की मांग क है।


अम्बरीश तिवारी 'महादेव'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली