प्री-मानसून का संकेत दे रहा बलिया में शिमला जैसा नजारा, देखें तस्वीरें

प्री-मानसून का संकेत दे रहा बलिया में शिमला जैसा नजारा, देखें तस्वीरें


बलिया। भारतीत मौसम मानचित्र का अवलोकन करने से यह स्पष्ट हो जा रहा है कि मानसून अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। यदि यही गति बरकरार रही तो बलिया सहित पूर्वांचल के जिलों में मानसून 20 जून तक आ सकता है। 



पर्यावरणविद् डा. गणेश पाठक ने कहा कि आज बलिया में दोपहर दो बजे पूरब दिशा से पूर्वीं हवा के साथ उमड़-घुमड़ आ रहे बादलों के अवलोकन से यह पता चलता है कि बिहार के रास्ते प्री मानसून के ये बादल बलिया सहित पूर्वांचल के जिलों में भी छा जाने को बेकरार हैं। यही नहीं एक-दो दिन में ये बादल पूर्णतः छा जायेंगे और पुरवा हवा की गति भी क्रमशः तीव्र होती जायेगी। ऐसी स्थिति में पूर्वीं हवा के झोकों के साथ 16- 18 जून के बीच प्री मानसूनी वर्षा बलिया सहित पूर्वांचल के जिलों में भी हो सकती है।



यदि 16 -18 जून के मध्य प्री मानसूनी वर्षा हो जाती है और मानसून के आगे बढ़ने की गति सामान्य बनी रही तो बिहार के रास्ते मानसून भी बलिया सहित पूर्वांचल के जिलों में प्रवेश कर सकता है। किन्तु इसके साथ ही साथ यह भी कहा जा सकता है कि मौसमी गतिविधियां प्रायः अनिश्चित होती हैं। 



इसलिए यह आंकलन एक-दो दिन आगे-पीछे भी हो सकता है। भारतीत मौसम मानचित्र का अवलोकन करने से यह स्पष्ट हो जा रहा है कि मानसून अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और यदि यही  आगे बढ़ने की गति बरकरार रही तो बलिया सहित पूर्वांचल के जिलों में मानसून 20 जून तक आ सकता है। 





Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
Ballia  : बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा उस पार एक गांव में गत शौच के लिए गई 25 वर्षीय महिला...
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह