बलिया के इस प्रधान के खाता संचालन पर रोक
On
Ballia News : रसड़ा ब्लॉक के बस्तौरा पंचायत के प्रधान सत्यप्रकाश के खाता संचालन पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने रोक लगा दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की है।वहीं, प्रकरण का अंतिम जांच अधिकारी डिप्टी कमिश्नर (मनरेगा) दिग्विजय नाथ पांडेय को नामित किया गया है।
बस्तौरा गांव निवासी प्रेम राजभर ने वर्ष 2022 में प्रधान सत्यप्रकाश के खिलाफ शिकायत किया था। प्रेम का आरोप था कि ग्राम पंचायत में सड़क, तालाब, नाली सहित अन्य विकास कार्यों में मानक की अनेदखी व सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। उन्होंने डीएम से जांच कराने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच के लिए प्रथम जांच अधिकारी तत्कालीन जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र व तत्कालीन अपर जिला पंचायत राज अधिकारी (तकनीकि) श्रवण कुमार सिंह को नामित किया था।
Related Posts
Post Comments
Latest News
अभिषेक सिंह मंटू बनें समाजवादी लोहिया वाहिनी के बासडीह विधानसभा अध्यक्ष
27 Apr 2024 14:30:16
बलिया : समाजवादी लोहिया वाहिनी बलिया के जिला अध्यक्ष रोहित चौबे ने सहतवार निवासी अभिषेक सिंह मंटू को समाजवादी लोहिया...
Comments