मुलायम सिंह यादव अस्पताल में फिर भर्ती
On




लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को 24 घंटे के अंदर दोबारा अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। वे शनिवार को डिस्चार्ज होकर घर आए थे लेकिन रविवार को उन्हें दस्त होने लगे। इस पर उन्हें देर शाम शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मालूम हो कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पेट में सूजन की शिकायत पर गुरुवार को भर्ती कराया गया था। कोलोनोस्कोपी के बाद उन्हें आराम मिल गया था। शनिवार को वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे थे। रविवार शाम उनकी तबीयत फिर खराब हो गई।
Tags: लखनऊ


Related Posts
Post Comments
Latest News
12 May 2025 08:33:19
UP News : यूपी के मेरठ जिले के लावड़ कस्बे में दबिश के दौरान महिलाओं को पीटने के मामले में...
Comments