दुबहर में उत्साह से परिपूर्ण रहा हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव

दुबहर में उत्साह से परिपूर्ण रहा हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव

दुबहर, बलिया : ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबहर पर आयोजित हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम उत्साह से परिपूर्ण रहा। उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह पून्ना, विशिष्ट अतिथि CDPO अमर नाथ चौरसिया, डायट मेंटर हलचल यादव, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह व जिला मंत्री डॉ. राजेश पांडेय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

IMG-20240314-WA0029

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह पून्ना ने कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं। इनकी समुचित देखभाल के साथ बौद्धिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास के लिए शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं अभिभावकों को विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने बेहतर शिक्षा का माहौल बनाने के लिए क्षेत्र पंचायत निधि से विद्यालयों का विकास एवं उसमें संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही। 

यह भी पढ़े अरे ! बलिया में ऐसा ? युवती प्रेमी संग गायब, 10 फरवरी को होनी थी शादी

Brc dubahar

यह भी पढ़े मकर संक्रांति पर स्कूल और ऑफिस में रहेगी छुट्टी, सार्वजनिक अवकाश घोषित; देखें आदेश

इस मौके पर शिक्षा क्षेत्र दुबहर के विभिन्न विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों से आए निपुण बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में डायट पकवाइनार से पहुंचे मेंटर हलचल यादव ने नई शिक्षा नीति 2020 में बाल वाटिका तथा निपुण विद्यालय से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की। स्वागत गीत कंपोजिट विद्यालय मिल्की दुबहर की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। सभी अतिथियों का स्वागत दुबहर अध्यक्ष अजीत पांडेय एवं मंत्री समरजीत बहादुर सिंह ने स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्रम् से किया।

इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अमरनाथ वर्मा, डॉ अब्दुल अव्वल, अमरेश ओझा, नित्यानंद तिवारी, सुनील यादव, अल्ताफ अहमद, अनिल कुमार, विद्यासागर गुप्ता, विजय प्रकाश गुप्ता, अखिलेश सिंह मिंटू, पंकज सिंह, महेश सिंह, चंद्रगुप्त, अभिषेक सिंह, रीता सिंह, शीला श्रीवास्तव, माद्री सिंह सहित ब्लॉक के समस्त संकुल एवं नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रही। 

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...