अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर चमके इस शिक्षक को DIOS ने बताया बलिया का गौरव

अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर चमके इस शिक्षक को DIOS ने बताया बलिया का गौरव

Ballia News : वरिष्ठ चित्रकार एवं राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के कला शिक्षक डॉ. इफ्तेखार खान ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है l इनको कला एवं संस्कृति विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नोबेल टैलेंट इंटरनेशनल अवार्ड 2024 नेपाल सरकार लुंबिनी प्रदेश के कृषि तथा भूमि व्यवस्था मंत्री भंडारी लाल अहीर द्वारा प्रदान किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहू क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा देश विदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए साहित्य सृजन कला और संस्कृति के विकास साहित्यिक पर्यटन विकास में नेपाल भारत के बीच मैत्री संबंध विकास के लिए दिया जाता है।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु ने बताया कि पूरे विश्व भर से ऑनलाइन 4500 आवेदन पत्रों में से विगत 8 महीने की चयन प्रक्रिया के बाद केवल 50 प्रतिभाओं को नोबल टैलेंट  इंटरनेशनल अवार्ड 2024 के लिए चयनित किया  गया, जिसमें नेपाल भारत के 14 राज्यों के योग्यतम प्रतिभाओं को चुना गया। अपने शिक्षक की शानदार उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. इफ़्तेख़ार खां जनपद बलिया एवं माध्यमिक शिक्षा के गौरव है। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर माध्यमिक शिक्षा बलिया को अपनी कला के हुनर से जनपद, प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित किया है। उनके छात्र कल के क्षेत्र में आईआईटी एवं एनआईडी से एम. डेज तथा प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से बीएफए, एमएफए करके राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित कंपनी में अपनी सेवा देकर बलिया का नाम रोशन कर रहे हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने कार्यालय में कला शिक्षक डॉ. इफ़्तेख़ार खान को सम्मानित किया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव, अतुल तिवारी, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश  यादव उपस्थित रहे l राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शशि प्रकाश राय एवं समस्त शिक्षक-कर्मचारियों ने बधाई दी।

विश्व स्तरीय ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली प्रतिभा सम्मान समारोह नोबेल टैलेंट इंटरनेशनल अवार्ड 2024 के 50 प्रतिभाओं में से कला और संस्कृति के विकास के क्षेत्र में दो प्रतिभाओं का चयन हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश बलिया के राजकीय इंटर कॉलेज के कला शिक्षक डॉ. इफ्तेखार खान एवं मध्य प्रदेश सतना की शिक्षिका स्वाति सिंह को सम्मानित किया गया। साहित्य, पर्यटन, समाज सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में महाराष्ट्र नागपुर से विवेक नगरारे, कर्नाटक मैसूर से प्रो. प्रतिमा मुदलियार, देहरादून से सुशीला राजपूत, गुजरात जामनगर से डॉ. हंसा सिद्धपुरा,भोपाल से डॉ. गोपेश बाजपेई, हैदराबाद से गया बालाजी चुंबले, मुंबई से चेतन साबला, हरिद्वार से अशोक पाल सिंह, दिल्ली से अरुण कुमार अरुण, वर्धा से अरुण विष्णु गोडे, जम्मू और कश्मीर से गिरिजा शर्मा, राजस्थान उदयपुर से पूनम भू इत्यादि को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया।

ज्ञात हो कि डॉ. इफ़्तेख़ार खान को अनेकों पुरस्कार के साथ ही उत्तर प्रदेश के राज्यपाल महामहिम विष्णु कांत शास्त्री द्वारा भी सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उपराष्ट्रपति भैरव सिंह शेखावत एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार चंद्रशेखर जी उनकी कलाकृतियों की सराहना कर चुके हैं। उनकी कलाकृति राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी कई बार प्रदर्शित हो चुकी है।

Post Comments

Comments

Latest News

अभिषेक सिंह मंटू बनें समाजवादी लोहिया वाहिनी के बासडीह विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक सिंह मंटू बनें समाजवादी लोहिया वाहिनी के बासडीह विधानसभा अध्यक्ष
बलिया : समाजवादी लोहिया वाहिनी बलिया के जिला अध्यक्ष रोहित चौबे ने सहतवार निवासी अभिषेक सिंह मंटू को समाजवादी लोहिया...
बलिया में पलक झपकते ही तबाह हो गई कई परिवारों की गृहस्थी, देखें Video
भीषण गर्मी में बच्‍चे को रखना है स्‍वस्‍थ तो गांठ बांध लें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एके उपाध्याय की ये बातें
दुल्हन ने दूल्हे को किया रिजेक्ट, बैरंग लौटी बारात
नदी में कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान, सदमें में परिजन
बलिया में गड़ासी के साथ पतिहंता गिरफ्तार, बोली - पति की हरकत बनीं हत्या का कारण
27 अप्रैल का राशिफल : इन राशि वालों को मिल सकते हैं लाभ के अवसर