बलिया : दुष्कर्म और छेड़खानी के साथ ही कई संगीन आरोप में युवक गिरफ्तार, 6 की तलाश

बलिया : दुष्कर्म और छेड़खानी के साथ ही कई संगीन आरोप में युवक गिरफ्तार, 6 की तलाश

बैरिया, बलिया : न्यायालय के आदेश पर बैरिया थाने में दर्ज मुकदमें में क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी संतोष कुमार को बैरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को धारा 376, 354,147, 323, 504, 506, 452, 427 के तहत चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस को यह सफलता शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पासवान चौक मधुबनी के पास मिली।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की 28 वर्षीय पीड़िता ने न्यायालय में वाद दाखिल कर अपने साथ छेड़खानी, दुष्कर्म सहित विभिन्न तरह के आरोप लगाया था, जिसमें मुख्य आरोपी संतोष कुमार के अलावा राकेश कुमार, जवाहर प्रसाद, लालचंद प्रसाद, कौशल्या देवी, दुर्गा देवी, सिंधु देवी सहित सात लोग आरोपी बनाए गए थे। न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी के आदेश के क्रम में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। अन्ततः मुखबिर की सूचना पर संतोष कुमार को पुलिस ने मधुबनी के पासवान चौक से घर दाबोचा है। एसएचओ के अनुसार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।उन्हें भी शिघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

शिवदयाल पांडेय मनन

Post Comments

Comments

Latest News

अभिषेक सिंह मंटू बनें समाजवादी लोहिया वाहिनी के बासडीह विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक सिंह मंटू बनें समाजवादी लोहिया वाहिनी के बासडीह विधानसभा अध्यक्ष
बलिया : समाजवादी लोहिया वाहिनी बलिया के जिला अध्यक्ष रोहित चौबे ने सहतवार निवासी अभिषेक सिंह मंटू को समाजवादी लोहिया...
बलिया में पलक झपकते ही तबाह हो गई कई परिवारों की गृहस्थी, देखें Video
भीषण गर्मी में बच्‍चे को रखना है स्‍वस्‍थ तो गांठ बांध लें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एके उपाध्याय की ये बातें
दुल्हन ने दूल्हे को किया रिजेक्ट, बैरंग लौटी बारात
नदी में कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान, सदमें में परिजन
बलिया में गड़ासी के साथ पतिहंता गिरफ्तार, बोली - पति की हरकत बनीं हत्या का कारण
27 अप्रैल का राशिफल : इन राशि वालों को मिल सकते हैं लाभ के अवसर