14 जुलाई से 10 दिन प्रभावित रहेगा यह रेल रूट, कई ट्रेनें निरस्त ; बलिया से चलने वाली ट्रेन भी शामिल
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु अकोला-रतलाम खण्ड के आमान परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में खंडवा स्टेशन यार्ड के रिमाॅडलिंग कार्य के कारण गाड़ियों का नियंत्रण, निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा।
नियंत्रण
-लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 09 एवं 11 जुलाई, 2024 को चलने वाली 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सपे्रस 1.30 घंटा नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
-लखनऊ जं. से 12 जुलाई, 2024 को चलने वाली 12533 लखनऊ जं.-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सपे्रस 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
निरस्तीकरण
-गोरखपुर से 14, 15, 16, 18, 19, 20 एवं 21 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-पनवेल से 15, 16, 17, 19, 20, 21 एवं 22 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-दादर से 14, 16, 18, 20 एवं 21 जुलाई, 2024 को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-दादर से 15, 17, 19, 20 एवं 22 जुलाई, 2024 को चलने वाली 01025 दादर-बलिया विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-बलिया से 17, 19, 21 एवं 24 जुलाई, 2024 को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-गोरखपुर से 16, 18, 20, 22 एवं 23 जुलाई, 2024 को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-बनारस से 16 से 23 जुलाई, 2024 तक चलने वाली 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14 से 21 जुलाई, 2024 तक चलने वाली 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-गोरखपुर से 17 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-बांद्रा टर्मिनस से 19 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
-गोरखपुर से 21 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15065 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इटारसी-नरखेड़-बडनेरा जं.-भुसावल के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव खंडवा स्टेशन पर नही होगा।
रि-शिड्यूलिंग
-लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15182 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ जं. एक्सपे्रस 02 घंटा रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11.10 बजे के स्थान पर 13.10 बजे प्रस्थान करेगी।
Comments