यूपी में फिर नंबर वन बनीं बलिया की यह तहसील

यूपी में फिर नंबर वन बनीं बलिया की यह तहसील

बलिया : आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सिकंदरपुर तहसील ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। एसडीएम रवि कुमार के कार्यकाल में यह दूसरा मौका है जब यह उपलब्धि हासिल हुई है। इसके पहले नवम्बर 2023 में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसी रणनीति एवं निपुणता के साथ कार्य करने की अपेक्षा की है।

बीते जुलाई महीने में भी जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण रैंकिंग में तहसील सिकंदरपुर की प्रगति अच्छी थी। लेकिन उसे और बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों ने रणनीति बनाकर काम करने का निर्णय लिया। जिसमें शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ उसका  फीडबैक लेना शामिल था।

ऐसे मिली उपलब्धि
एसडीएम रवि कुमार ने बताया की  पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जांच हेतु जांचकर्ता द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।  

यह भी पढ़े बलिया : कुंए में गिरे दो सांड, ईश्वर ने ऐसे बचाई जान... प्रधान ने दो जांबाजों को किया सम्मानित

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त समस्त संदर्भों की निष्पक्ष जांच और पर्यवेक्षण भी किया गया। यही नहीं  प्राप्त शिकायतों की जांच आख्याओं का भी गहनता से परीक्षण किया जाता रहा। जांच पुष्टिकारक न होने पर आईजीआरएस संदर्भ पुनः जांच के लिए सम्बन्धित अधिकारी को कड़े निर्देश के साथ वापस कर दिया गया।

यह भी पढ़े Ballia News : मेट्रो चालक की मौत... मचा कोहराम

इसी का परिणाम रहा की कोई भी संदर्भ डिफॉल्टर नहीं हुआ और न ही C- श्रेणी में गया। सभी संदर्भों की समय से मार्किंग की गई। वादी का फीडबैक 100 प्रतिशत रहा। सभी प्रकरणों की जिलाधिकारी द्वारा समय समय पर विधिवत मॉनीटरिंग की गई।

Post Comments

Comments

Latest News

20 June ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्र वार, पढ़ें आज का राशिफल 20 June ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्र वार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषमानसिक परेशानी बनी रहेगी। खर्च की अधिकता और अनाप-शनाप खर्च। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा बना रहेगा। प्रेम संतान ठीक...
Ballia News : मेट्रो चालक की मौत... मचा कोहराम
बलिया की बेटी राष्ट्रीय पदक विजेता पलक गुप्ता सम्मानित 
बलिया DPO ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी 5 दिन की मोहलत : चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाही पड़ेगी भारी, समाप्त हो सकती हैं सेवा
पति को नशीली लस्सी पिलाकर प्रेमी संग 'उड़ी' नवविवाहिता
साहब ! मैं जिन्दा हूं, बलिया DM के जनता दर्शन में पहुंची अभिलेखों में मृत शारदा देवी
बलिया में ज्ञान पोस्ट सेवा शुरू, जानिएं इसकी विशेषताएं