नागालैंड में चमका बलिया का 'शशि', प्रज्ञा प्रतिष्ठा सम्मान से विभूषित हुए प्रेमदेव

नागालैंड में चमका बलिया का 'शशि', प्रज्ञा प्रतिष्ठा सम्मान से विभूषित हुए प्रेमदेव

दीमापुर : उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के जाने-माने साहित्यकारों में शुमार कवि शशि प्रेमदेव को दीमापुर (नागालैंड) के हिन्दी नगर, पद्मपुखरी स्थित राष्ट्रीय भाषा हिन्दी संस्थान एवं ग्लोबल संस्था सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय 'नागालैंड साहित्य महोत्सव' में प्रतिष्ठित प्रज्ञा सम्मान से विभूषित किया गया। प्रेमदेव कुंवर सिंह इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें विचारोत्तेजक एवं भावप्रवण गीतों और गजलों की मौलिकता व गहनता के लिए जाना जाता है। 

नागालैंड के गांधी कहे जाने वाले प्रख्यात हिन्दी सेवी पद्मश्री पी तेमजेन जमीर द्वारा स्थापित परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम में नागालैंड के हिन्दी विद्वानों के अलावा वायस आफ मास्को की चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता सिंह उमा, मुंबई से विश्व हिन्दी अकादमी के केशव राय, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ, नागालैंड की विदुषी श्रीमती पी ताकालीना, दिल्ली से समकालीन चौथी दुनिया के संपादक प्रवीण चौहान, नागालैंड में पिछले पांच दशकों से हिन्दी और सनातन संस्कृति के पक्ष में कार्यरत संस्कार भारती के पंकज सिन्हा के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे अनेक साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता की। 

Post Comments

Comments

Latest News

4 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का राशिफल 4 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषजीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार...
बलिया में महायज्ञ : आरती किशोरी ने सुनाया राम-जानकी विवाह का प्रसंग, झूम उठे श्रद्धालु
Ballia में बड़ी चेतावनी के साथ एएनएम कर्मियों ने CMO के खिलाफ भरी हुंकार, कर्मचारियों ने दिया साथ
दर्द की बस्ती में बलिया DM ने भेजा 'राहत दूत', BSA और प्रोबेशन अधिकारी ने पोछे आंसू
बलिया में ब्लॉक संसाधन केन्द्रों पर होगा इन बच्चों का पंजीकरण
Flood In Ballia : बलिया में बन रही बाढ़ की स्थिति, गंगा और घाघरा बढ़ाव पर
छात्रों के लिए अच्छी खबर : JNCU बलिया में बढ़ी प्रवेश की आवेदन तिथि