बलिया : शिक्षक के असामयिक निधन से सभी मर्माहत, विद्यालय में दो दिनों का शोकावकाश
On



Ballia News : आरएसएस गुरुकुल सीनियर सेंकेंडरी अकादमी कटघरा वंशी बाजार के शिक्षक डीके सर का असामयिक निधन गुरुवार की शाम हो गया। आदर्श व्यक्तित्व के धनी शिक्षक के आकस्मिक निधन से मर्माहत विद्यालय प्रबंधन ने शुक्रवार को शोकसभा का आयोजन कर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। शोक सभा में विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह गुड्डू सिंह ने कहा कि हमने एक अनमोल रत्न को खो दिया, जिसकी पूर्ति असंभव है। प्रबंध निदेशक ने इस दुःख की घड़ी में दो दिन के लिए विद्यालय में शोकावकाश की घोषणा की। निदेशक श्रीमती नीशु सिंह ने कहा कि डीके सर का असामयिक यूं चले जाना, विद्यालय के लिए अपूर्णीय क्षति है। शोकसभा में आलोक पांडे, प्रवीण यादव, नितेश गुप्ता, धनंजय यादव, सनिता पांडे, शोभा सिंह इत्यादि शिक्षक मौजूद रहे। संचालन अजीत यादव (प्रशासनिक प्रभारी) ने किया।

Related Posts
Post Comments

Latest News
12 Mar 2026 17:40:10
बलिया : सहतवार-रेवती मार्ग पर गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक...


Comments