बलिया रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित गुम्बद का छ्ज्जा गिरा, PRO बोले...

बलिया रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित गुम्बद का छ्ज्जा गिरा, PRO बोले...

बलिया : करोड़ों रुपए खर्च कर बलिया रेलवे स्टेशन को संवारने के लिए भवन से लेकर रेलवे स्टेशन परिसर तक, प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक को संवारा जा रहा है। वहीं, गुरुवार को बलिया रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित गुंबद का छज्जा टूटने के बाद निर्माण कार्य में हुई लूट-खसोट की कलई खुल गई। पत्रकारों के पहुंचते ही ठेकेदार द्वारा जल्दी-जल्दी गुम्बद के टूटे छज्जे को ढकवा दिया गया। 

 


बता दें कि बलिया रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य पिछले कुछ वर्षों से चल रहा है। इसी क्रम में बलिया रेलवे स्टेशन के भवन सहित छत के ऊपर गुंबद बनाया गया था। इसके निर्माण में हुई धांधली की कलई उस समय खुल गई, जब मुख्य गेट के ऊपर बने गुंबद का छज्जा टूट कर लटक गया। इसकी जानकारी होते ही तमाम पत्रकार रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए, जिसकी जानकारी होते ही ठेकेदार मौके पर पहुंचा और प्लास्टिक से गुंबद को ढकवा दिया।

यह भी पढ़े बलिया DM ने किया DH का निरीक्षण, इन विन्दुओं पर रहा विशेष फोकस

वहीं, जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने कहा है कि बलिया स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। कोई गुम्बद नहीं गिरा है। केवल गुम्बद के पास  एक तरफ का सजावटी  छज्जा झुक गया है। बलिया स्टेशन भवन का निर्माण 1905 में हुआ था, तथा सजावटी छज्जा 45 डिग्री के कोण पर झुका हुआ है।

यह भी पढ़े Ballia Basic Education : स्कूल में रोली चंदन और पुष्प-वर्षा से बच्चों का अभिनन्दन

इस भवन पर जब से गुम्बद का निर्माण हुआ है, उसके बाद अब तक इस भवन में कोई संरचनात्मक बदलाव नहीं किया गया है। केवल गुंबद पर मैचिंग धौलपुर पत्थर लगाया गया है। गुम्बद के एक तरफ के सजावटी छज्जे पर अतिरिक्त झुकाव देखा गया। जांच के बाद पाया गया कि एक तरफ के सजावटी छज्जे में कुछ दरारें विकसित हुई है। इसके बाद झुके हुए सजावटी छज्जे को हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

रोहित सिंह मिथिलेश

 

Post Comments

Comments

Latest News

4 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का राशिफल 4 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषजीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार...
बलिया में महायज्ञ : आरती किशोरी ने सुनाया राम-जानकी विवाह का प्रसंग, झूम उठे श्रद्धालु
Ballia में बड़ी चेतावनी के साथ एएनएम कर्मियों ने CMO के खिलाफ भरी हुंकार, कर्मचारियों ने दिया साथ
दर्द की बस्ती में बलिया DM ने भेजा 'राहत दूत', BSA और प्रोबेशन अधिकारी ने पोछे आंसू
बलिया में ब्लॉक संसाधन केन्द्रों पर होगा इन बच्चों का पंजीकरण
Flood In Ballia : बलिया में बन रही बाढ़ की स्थिति, गंगा और घाघरा बढ़ाव पर
छात्रों के लिए अच्छी खबर : JNCU बलिया में बढ़ी प्रवेश की आवेदन तिथि