इस संकल्प के साथ बलिया में पर्यावरण संरक्षण संकल्प हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

इस संकल्प के साथ बलिया में पर्यावरण संरक्षण संकल्प हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

बलिया। जनपद की समाजसेवी संस्था छात्र सहायता समिति के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को बलिया रेलवे स्टेशन के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण संकल्प हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष सर्वदमन कुमार जायसवाल ने हस्ताक्षर कर किया। वही, समिति द्वारा पाकड़, नीम, मोलश्री, छितवन इत्यादि के 11 पौधों का रोपण भी किया गया। इस मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं उपस्थित जनों ने अपने जीवन काल में कम से कम एक पौधारोपण करने तथा जल के अभाव में सूख रहे पौधों के संरक्षण हेतु यथोचित प्रयास करने का संकल्प दिलाया गया।

सर्वदमन कुमार जायसवाल ने कहा कि पेड़ों की कमी से ग्लोबल वार्मिंग, बाढ़ व सूखा सहित अन्य दैवी आपदा आती है। जिसका सबसे ज्यादा दुष्परिणाम मानव समाज पर पड़ता है। इसका एकमात्र निदान पौधारोपण है। कहा कि भूमि के एक तिहाई भाग पर वृक्ष होंगे चाहिए। लेकिन विकास के क्रम में पेड़ो की कटाई के कारण दुर्भाग्य से मात्र 24 प्रतिशत भूभाग ही हरा भरा है। हम सभी के प्रयास से ही यह प्रतिशत बढ़ेगा। अभियान के तहत अभी तक लगभग तीन लाख पौधरोपण किया जा चुका है। यह पौधरोपण अभियान निरंतर जारी रहेगा।

संजय उपाध्याय ने कहा कि धरा पर स्थित पेड़ पौधे देव तुल्य है। इनकी रक्षा करना हम सबका पुनीत कर्तव्य है। लक्ष्मण यादव ने कहा कि वायु प्रदूषण को दूर करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा, हरित प्रौद्योगिकी तथा वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए जन समुदाय को जागरूक किया जाना आवश्यक है। यह अभियान निश्चित रूप से लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा। अजीत सिंह ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए के लिए पौधारोपण करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। वृक्ष सभी जीव, जंतु, पशु, पक्षी, मानव जाति के लिए सर्वोपरि है। बिना वृक्ष के कोई भी प्राणी, कोई भी वातावरण सुरक्षित नहीं है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कि अपने घरों के पास खाली पड़ी भूमि पर कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाए।

समिति के उपाध्यक्ष राकेश कुमार आनंद ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए पौधो का संरक्षण जरूरी है। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई पर्यावरण के लिए खतरा है। इसलिए हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हर खुशी के मौके पर हम एक पेड़ जरूर लगाएं। संतोष सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण के अलावे अन्य तरीकों से भी सहयोग कर सकते है। कहा कि पॉलिथीन का उपयोग न किया जाए। इसके बदले कागज के बने झोले या थैले का उपयोग करना चाहिए। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा लालू, लक्ष्मण यादव, संजय उपाध्याय, गुड्डू यादव, सतीश चंद्र यादव, अजीत सिंह, संजय वर्मा, ओम प्रकाश चौरसिया, रितु श्रीवास्तव, अरुण कुमार सिंह शिक्षक, अर्जुन गुप्ता शिक्षक, विमलेश राय शिक्षक, संतोष सिंह, राकेश वर्मा, नवीन वर्मा, धर्मेन्द्र चौरसिया, अरविंद यादव, मंसू वर्मा, अमित श्रीवास्तव, अतुल सिंह, सुनील परख, विक्की गुप्ता, अविनाश कुमार, संजय मिश्रा, पवन कुमार, राकेश शर्मा, विवेक राज गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता समिति का अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल तथा संचालन संस्था के उपाध्यक्ष राकेश कुमार आनंद ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत
Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह में कार की टक्कर से अर्जुन (10) पुत्र गोपाल की मौत हो...
बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण
Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती
Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद
महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित
22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका