विश्व पर्यावरण दिवस पऱ मिशन शिक्षण संवाद ने शुरू किया प्रकृति मित्र कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस पऱ मिशन शिक्षण संवाद ने शुरू किया प्रकृति मित्र कार्यक्रम

Ballia News : मिशन शिक्षण संवाद द्वारा जल, जमीन, जीव, जंगल की चिंता करते हुए बृहद प्रकृति मित्र कार्यक्रम  5 जून को प्रारम्भ किया गया, जो 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत मिशन शिक्षण संवाद से जुड़े 10 हजार से अधिक शिक्षक, अभिभावक और छात्र इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

प्रथम चरण में 5 जून को अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाने के साथ वृक्षारोपण की तैयारी की जाएगी, जो 15 जुलाई तक चलेगी। इसमें पौधों के लिए गड्ढे खोदकर तैयार किये जायेंगे और उनमें कम्पोस्ट इत्यादि डाल कर उन्हें पौधे लगाने के लिए तैयार किया जाएगा। द्वितीय चरण में 16 जुलाई से 15 अगस्त तक वृक्षारोपण अभियान चलेगा। बरसात का मौसम वृक्षारोपण के लिए सबसे अनुकूल होता है, इसलिए इस मौसम में लगाये गए पौधों के जिन्दा रहने की दर सर्वाधिक होती है।

तृतीय चरण 16 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा, जिसमें लगाए गए पौधों की देखभाल की जाएगी। चतुर्थ चरण में अक्टूबर माह में रेड-टेप मूवमेंट के जरिये पौधों के संरक्षण की शपथ ली जाएगी। अक्टूबर माह में ही विद्यालयों को हरा-भरा कर कार्बन न्यूट्रल बनाने के अभियान को पूर्ण करते हुए 31 अक्टूबर को यह अभियान समाप्त होगा। 

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

विभिन्न जनपदों में यह कार्यक्रम मिशन शिक्षण संवाद के संयोजक संचालित करेंगे और प्रत्येक चरण के फोटो ट्विटर के माध्यम से भेजकर लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें पर्यावरण के इस महाअभियान से जोड़ेंगे। बलिया के कार्यक्रम संयोजक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान पूरे उत्साह के साथ जनपद में संचालित किया जाएगा। जनपद के मिशन शिक्षण संवाद से जुड़े 150 विद्यालयों के शिक्षक इसमें सहयोग प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश