बलिया : विनोद सिंह की पहल लाई रंग, अब मैन्यूअल खतौनी पर भी हो सकेगा किसानों का पंजीकरण

बलिया : विनोद सिंह की पहल लाई रंग, अब मैन्यूअल खतौनी पर भी हो सकेगा किसानों का पंजीकरण



बैरिया, बलिया। चकबन्दी व सर्वे वाले मौजों की भूमि के मैन्यूअल खतौनी पर किसानों का पंजीकरण होगा। उनसे खरीफ की फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी जायेगी। यह आदेश जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने समस्त खरीद केन्द्रो, पंजीकरण संस्थानों व कृषि विभाग को पत्र भेजकर दिया है।

उल्लेखनीय है कि अभी तक केवल कम्पीयूटराइज्ड खतौनी पर ही पंजीकरण होता था। उन्हीं किसानों से फसल की खरीद होती थी।इस सम्बन्ध में इन्टक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने खाद एवं रसद सचिव के अलावा जिलाधिकारी व कृषि अधिकारियों को आवेदन पत्र देकर चकबन्दी व सर्वे विभाग वाले राजस्व गांव की इस समस्या उठाया था। कहा था कि यहां के किसानों को मैन्यूअल खतौनी नहीं मिलती, जिसके कारण किसान अपने कृषि उत्पादन को सरकारी क्रय केन्द्रो पर नहीं बेच पा रहे है। इस पर कार्यवायी होना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए 22 अक्टूबर को उक्त आशय का पत्र लिखकर सम्बधित विभागों को भेजा है। साथ ही चेताया है इसमे लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवायी होगी।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल