बलिया : जेई की तहरीर पर दो सगे भाईयों के खिलाफ मुकदमा

बलिया : जेई की तहरीर पर दो सगे भाईयों के खिलाफ मुकदमा

बलिया। मामला मनियर थाना क्षेत्र के धसका गांव से जुड़ा है। अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र मनियर कैलाश कुमार राव की तहरीर पर मनियर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

यह भी पढ़े बलिया में गंगा किनारे मिली महिला की लाश, नहीं हो सकीं शिनाख्त

जेई कैलाश कुमार राव ने बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के धसका गांव में बिजली विभाग के कर्मचारी गए थे। मैं भी वहां था। उनके साथ मारपीट की गई है। गाली गलौज भी की गई है। सरकारी कागजात फाड़े गए। जेई ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली गलौज करने, सरकारी दस्तावेज फाड़े जाने, जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी। पुलिस ने मंतोष एवं अंतोष कुमार पुत्रगण हीरालाल राजभर (निवासी धसका, मनियर) के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

यह भी पढ़े Ballia News : नहीं रहे प्रधानाध्यापक अरूण कुमार चौबे, असमय मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध


रोहित सिंह मिथिलेश

Post Comments

Comments