कोरोना से लड़ने को आगे आये बलिया के ये ट्रस्ट
On



बलिया। करोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जनता में जागरूकता एवं रोकथाम हेतु भारत सरकार के साथ-साथ सेवा संस्थान भी प्रयासरत हैं। इसी क्रम में गुरुवार को बाबू धाम ट्रस्ट एवं स्व. जगदीश सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बलिया जनपद में डोर टू डोर सैनिटाइजेशन एवं थर्मल स्क्रीनिंग कार्य का शुभारंभ बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से सिटी मजिस्ट्रेट बलिया के साथ मंदिर के मुख्य पुजारी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक सोनी, मंदिर कार्य समिति के अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी डब्लू जी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान ट्रस्ट के सचिव सुनील सिंह, सदस्य पीयूष सिंह अधिवक्ता, भाजपा महामंत्री नगर अनिल सिंह, राज कुमार राव उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के सचिव सुनील सिंह ने कहा कि यह कार्य संस्था द्वारा सेवा कार्य के रूप में किया जा रहा है। सैनिटाइजेशन एवं थर्मल स्क्रीनिंग के माध्यम से कोरोना वायरस के असर को कम किया जाएगा। आम जनमानस में जागरूकता फैलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसकी शुरुआत शहरी क्षेत्र से किया गया। इसके बाद ग्रामीण एवं नगर पंचायतों में भी संस्था द्वारा यह कार्य कराया जाएगा।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments
Latest News
12 Nov 2025 22:30:09
बलिया : फेफना विधानसभा के चारों मंडलों के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में मतदाता गहन पुनरीक्षण एसआईआर व स्नातक मतदाता...



Comments