मर्दाना ताकत बढ़ाने के चक्कर में ठगी के शिकार हुए मास्टर साहब
On




कुशीनगर : सलेमगढ़ स्थित एक परिषदीय विद्यालय के शिक्षक से जालसाजों ने मर्दाना ताकत बढ़ाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है। शिक्षक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। मीङिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को दिये तहरीर में शिक्षक ने बताया है कि जब वह स्कूल जा रहे था तो रास्ते में सलेमगढ़ चौराहे के समीप लघुशंका के उपरांत जडी-बूटी बेचने वाले गिरोह ने उन्हें झासे में ले लिया। उनके पास टैंट शुदा एक वाहन भी था, जिस पर जडीबुटी के बैनर लगे थे।
वे मुझे नाड़ी जांच के नाम पर वाहन में ले गये और किडनी व मरदाना ताकत में संभावित कमी बता कर क्रमशः चार लाख पच्चीस हजार तक की लूट की और दवा के नाम पर एक-एक पुड़िया देते रहे। हद तो तब हुई जब जालसाजों ने शिक्षक के प्राइवेट पार्ट का वीडियो बना कर उनसे दो लाख की फिरौती मांगनी शुरू कर दी। इससे पहले उन लोगों ने नशे की दवा खिला कर सोने की चैन भी लूट ली थी।
उन लोगों ने इस ईलाज के लिए बकायदे शिक्षक से शपथ पत्र भी बनवाया था। शिक्षक ने यह भी बताया है कि शपथ पत्र से संबंधित सरकारी मोहर व पूरा साजो सामान वाहन में उनके साथ था। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशुतोष सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जालसाजों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts
Post Comments

Latest News
08 Dec 2025 23:00:44
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...


Comments