दहेज लोभी पति ने ढाया जुल्म, पत्नी का सिर मुंडवाया और नाजुक अंगों में डाला लाल मिर्च पाउडर

दहेज लोभी पति ने ढाया जुल्म, पत्नी का सिर मुंडवाया और नाजुक अंगों में डाला लाल मिर्च पाउडर

UP  News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने क्रूरता की हदें पार कर दी। शख्स ने न सिर्फ अपनी पत्नी को बुरी तरह मारा पीटा, बल्कि विरोध करने पर पत्नी का सिर मुंडवाने के साथ ही उसके नाजुक अंगों में लाल मिर्च का पाउडर भर दिया। मायके वालों की तहरीर पर सदरपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

 

यह भी पढ़े Ballia News : बच्चों के विवाद में मारपीट, सात पर मुकदमा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मानपुर थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने थाना प्रभारी सदरपुर को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी रिज़वान पुत्र सलीम (निवासी महुआ डांडा सदरपुर) के साथ तीन वर्ष पहले मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण पति रिजवान पीड़िता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। शुक्रवार को पीड़िता का पति गुस्से में घर आया और गालियां देने लगा।

यह भी पढ़े 15 November Ka Rashifal : इन राशियों के सिर सजेगा सफलता का ताज, पढ़ें आज का राशिफल

 

पीड़िता ने जब पति को गाली देने से मना किया तो उसको बुरी तरह लात-घूंसों व लाठी डंडों से मारा-पीटा। बाल काटने की मशीन से पीड़िता के सिर के बाल काटकर उसे मुंडा कर दिया। बेरहम पति और उसके घर वाले इससे भी संतुष्ट न हुए और पीड़िता को बदचलन का ताना देते हुए उसके नाजुक अंगों में मिर्च का पाउडर भर दिया।

 

सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पीड़िता को थाने लाकर तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, पीडित महिला को मेडिकल के लिए सीएचसी बिसवां भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, छेड़छाड़ सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post Comments

Comments

Latest News

लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा महिला तथा उसकी दो नाबालिक...
Ballia News : रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन मिला घर से लापता तीन वर्षीय बालक, क्या हैं राज
उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम में बलिया की साक्षी का चयन
बलिया में शराब दुकान का ताला तोड़कर 1.90 लाख पार, चोरों की गतिविधियां सीसीटीवी में रिकार्ड
बलिया में दिखा 'टीम निर्भय' की मेहनत का रंग : गंगापार नौरंगा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों को मिला लाभ
बलिया में बदमाशों ने युवक पर झोंका फायर, मचा हड़कम्प
बलिया में ARP परीक्षा का रिजल्ट जारी : 43 अभ्यर्थी पास, 15 दिसम्बर को होगी माइक्रो टीचिंग