बलिया : धड़ल्ले से संचालित हो रहे आर्केस्ट्रा, नाबालिग लड़कियों से कराये जा रहे डांस ; जिम्मेदार मौन

बलिया : धड़ल्ले से संचालित हो रहे आर्केस्ट्रा, नाबालिग लड़कियों से कराये जा रहे डांस ; जिम्मेदार मौन

बैरिया, Ballia News : मांगलिक अवसरों पर आर्केस्ट्रा का दौर चल रहा है। कही कही तो एक ही आर्केस्ट्रा टीम बैंड बाजा से लेकर जनवासे में महफिल सजाने का भी काम कर रहे है। हद तो यह है कि अधिकतर आर्केस्ट्रा का संचालन नाबालिक लड़कियों के सहारे चल रहा है। यही नहीं, इनमें शायद ही किसी आर्केस्ट्रा पार्टी का पंजीयन हो। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग खामोश है। इस कारण आर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों को नचाने का धंधा यहां कुटीर उद्योग का रूप लेता दिख रहा है। 

क्षेत्र के बैरिया, रानीगंज, लालगंज, टोला शिवन राय, दोकटी, हल्दी सहित आसपास के इलाकों में बिना पंजीकरण व  निर्धारित शर्तों को पूरा किए ही आर्केस्ट्रा पार्टियां संचालित हो रही है। इसमें नाबालिक लड़कियों को नृत्य करते देखा जा सकता है। सूत्रों की माने तो आर्केस्ट्रा संचालन करने से पहले संचालकों को उत्तर प्रदेश आमोद एवं पणकर अधिनियम के तहत मनोरंजन कर जमा करने के साथ अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति आर्केस्ट्रा का संचालन संज्ञेय अपराध की श्रेणी में है। ये 60 डेसीबल सीमा तक ही साउंड  बजा सकते हैं। 

बावजूद इसके यहां आर्केस्ट्रा संचालन पर कोई नियम कानून नहीं है। इसको देखते हुए स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलिया का ध्यान अपेक्षित करते हुए  आर्केस्ट्रा पार्टियों में नाबालिग लड़कियों के नृत्य को प्रतिबंधित करने और ऐसा करने वाले आर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।

यह भी पढ़े बलिया में Earphone लगाकर शौच कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में लग्जरी कार से हथियार की तस्करी करने वाले सगे भाई रायफल-तमंचा के साथ गिरफ्तार

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने ! AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने !
UP News : खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे के 148 किमी पर शुक्रवार को कंबल में लिपटी मिली अज्ञात युवती की...
9 February Ka Rashifal : पढ़ें, आज क्या कहते हैं आपके सितारे
भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर Fairwell Ceremony में सत्य प्रताप सिंह तथा रिद्धि को मिला मिस्टर और मिस मनःस्थली का ताज
बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम
बलिया की शिक्षिका करिश्मा वार्ष्णेय को मिला राष्ट्रीय बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड
बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर