बिहार में लहराएगा भगवा : आदित्य नारायण तिवारी

बिहार में लहराएगा भगवा : आदित्य नारायण तिवारी

बलिया : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर उत्साह चरम पर है। उत्तर प्रदेश के बलिया से भाजपा नेता आदित्य नारायण तिवारी, जो पटना साहिब क्षेत्र में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं, ने कहा कि इस बार बिहार में भगवा लहराएगा। एनडीए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी, जो विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी।

पिछले दो सप्ताह से बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास कर रहे तिवारी ने फेसबुक लाइव में बताया कि बिहार अभी जंगलराज की काली यादों से उबर नहीं पाया है। आज के बिहार को क्या चाहिए, यह हमारी सरकार को बखूबी पता है। केंद्र में मोदी जी की मजबूत सरकार है, इसलिए दोगुनी गति से बिहार का विकास होगा।रोजगार, सुरक्षा और समृद्धि एनडीए लाएगी। तिवारी ने एक मार्मिक घटना साझा की।

प्रवास के दौरान एक महिला मिली, जिसका कान सोने के झुमके के लालच में काट लिया गया। यह जंगलराज की देन है, जिसे हम जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की खुलकर प्रशंसा की। यादव जी पार्टी के वरिष्ठ आदर्श कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने सात बार पटना साहिब से जीत हासिल की। पार्टी ने रत्नेश कुशवाहा को टिकट दिया, तो वे अभिभावक की तरह चुनाव प्रबंधन में जुट गए। उनका मार्गदर्शन प्रेरणादायक है।" हाल ही में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा और संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया से मिले तिवारी ने कहा, "उनके मार्गदर्शन से पोल मैनेजमेंट मजबूत हो रहा।

यह भी पढ़े Today's Horoscope : कैसा रहेगा अपना 12 October, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में पटाखा गोदाम सीज

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News