कीचड़ भी नहीं रोक सकी मंडलायुक्त की राह, बलिया के एक गांव का ऐसे किये निरीक्षण
On



बलिया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शुक्रवार को अचानक सोहांव ब्लाक के मानपुर गांव का निरीक्षण करने पहुंच गये। गांव की सड़कें कीचड़ से भरी पड़ी थी, लेकिन मंडलायुक्त पीछे नहीं हटे। कीचड़युक्त सड़क पर चलकर मंडलायुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान गांव में कमियां ही कमियां मिली।
गांव के अधिकतर पात्रों का न तो राशन कार्ड बना है ना ही पेंशन। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कई पात्रों को आवास तक उपलब्ध नहीं है।मंडलायुक्त ने BDO से इस पर सवाल-जबाब भी किए। कहा कैम्प लगा कर सभी पात्रों को शासन के मानक अनुसार लाभ दिलवाएं। मनरेगा के अंतर्गत अप्रवासियों को रोजगार मिले। इसमे किसी प्रकार की शिथिलता ठीक नहीं।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
14 Mar 2026 23:24:55
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...



Comments