शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। बैरिया पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में करीब एक वर्ष से वांछित चल रही एक महिला को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।
बैरिया, बलिया। बैरिया पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में करीब एक वर्ष से वांछित चल रही एक महिला को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।
एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मार्च 2022 में तीन पुरुष व एक महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। इसमें तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन महिला अभियुक्त एक वर्ष से वांछित चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक गुरू प्रसाद सिंह ने महिला कांस्टेबल के साथ वांछित महिला अभियुक्त संगीता देवी पत्नी रामभजू निवासी अठगांवा (रामेश्वर टोला) को मायके जाते समय थाना रिविलगंज, बिहार से गिरफ्तार कर लिया।
0 Comments