बलिया। शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के प्राथमिक विद्यालय खोरौली पर तैनात शिक्षामित्र श्रीमती कमला देवी नहीं रही। उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। शिक्षक व शिक्षामित्रों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शिक्षामित्र श्रीमती कमला देवी के निधन पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे, अरुण कुमार सिंह, अवनीश सिंह, धर्मनाथ यादव, सुरेश वर्मा, ओमकार नाथ पांडेय, नन्दलाल मौर्य, सुनील गुप्ता, रविन्द्र तिवारी, चौधरी पंकज कुमार, सतीश कुमार सिंह, उमेश सिंह, मधुमिता मित्रा, विनय कुमार यादव, नंद जी, संदीप सिंह, मोइनुद्दीन अंसारी, जनार्दन दुबे, मनीष सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। उधर, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बांसडीह ब्लाक अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, मो. अली, ब्रजेश चौरसिया, विनय सिंह, सीमा सिंह, अशोक सिंह, बीरेन्द्र चौहान, ब्रजेश सिंह, अरविन्द तिवारी, धर्मनाथ सिंह इत्यादि ने शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
0 Comments